रविवार, 26 फ़रवरी 2012

सबसे बेचारे

मन को टीके नहीं लगाये जाते
दो बूँद ज़िंदगी की
मन को कौन पिलाता है?
दुर्घटनाओं में भी
मन मारे जाते हैं
मुआवज़ा नहीं मिलता
मन का बीमा कौन कराता है?
तन अपंग हो तो जीवन कब रुकता है?
मगर मन कोढ़ी हो तो
पूरा पड़ोस गंधाता है।
जो तन से दुखियारे हैं
वो कम हारे हैं
पर जिनके मन में अँधियारे हैं
सबसे बेचारे हैं।

1 टिप्पणी: